कैथल: आदर्श नगर में बंद पड़े एक मकान का ताला तोड़कर चोर 2.50 लाख रुपये के गहने व नकदी चोरी कर ले गए, पुलिस पहुंची
आदर्श नगर में बंद पड़े एक मकान का ताला तोडक़र चोर करीब ढाई लाख रुपये के गहने व नकदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान मालिक भरथो देवी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि वह अपने गांव छात्तर गई हुई थी। मकान बंद था।