होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम स्थित निज निवास पर सोहागपुर विधायक ने मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अपेक्स बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष का किया स्वागत
सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह के नर्मदापुरम स्थित निवास पर बुधवार को मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अपेक्स बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव का आगमन हुआ। इस अवसर पर विधायक विजयपाल सिंह ने महेंद्र सिंह यादव का पुष्पमाला पहनाकर, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत-अभिनंदन किया। दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में औपचारिक भेंट हुई।