शिवपुरी जिला खेल परिसर के फुटबॉल खिलाड़ी आज मंगलवार की सुबह साढ़े 11 बजे जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर से शिकायत की कि खेल अधिकारी उन्हें परिसर में खेलने की अनुमति नहीं दे रहे हैं और खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। खिलाड़ियों ने बताया कि वे पंजीयन शुल्क और मासिक फीस जमा करने को तैयार हैं, फिर भी उन्हें अभ्यास करने से रोका जा रहा है।