खंडवा: सिंहस्थ से पहले ओंकारेश्वर में बुलडोजर एक्शन: लोधा धर्मशाला के पास अतिक्रमण ध्वस्त, मचा हड़कंप
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के मद्देनजर तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में विकास कार्य तेज हो गए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नगर परिषद, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।