कैराना: कैराना पुलिस ने निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के निकट से अवैध चाकू के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Apr 13, 2026 कैराना कोतवाली पर तैनात एसआई विनोद राघव के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। जब टीम निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के निकट पहुंची, तो एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया, जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। सोमवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी साझा की। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम इस्तकार निवासी गांव अलीपुर है।