टिकारी: टिकारी में स्वर्ण व्यवसायी संघ की प्रखंड इकाई का गठन, अमित वर्मा उर्फ धन्नू अध्यक्ष चुने गए
Tikari, Gaya | May 31, 2026 टेकारी स्वर्ण व्यवसायी संघ की आवश्यक बैठक रविवार संध्या को हुई। संघ को मजबूत करने के लिए समिति का गठन हुआ। जिसके तहत सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसहमति से अमित वर्मा उर्फ धन्नू को अध्यक्ष बनाया। साथ ही उपाध्यक्ष के लिए सीताराम विश्वकर्मा व बिट्टू प्रकाश और सचिव के लिए विनय कुमार बबलू व डिंपल जी को सर्वसम्मति से चुना गया। संघ को मजबूत बनाने पर प्रकाश डाला गया।