इंदौर: क्राइम ब्रांच ने लक्ष्मीबाई नगर से 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1 किलो से अधिक चरस बरामद, पूछताछ जारी
Indore, Indore | May 25, 2025 इंदौर क्राइम ब्रांच में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो एक कार के माध्यम से चरस की तस्करी कर रहे थे। जिसमें क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी लक्ष्मीबाई नगर इंडस्ट्रियल एरिया रोड पर मादक पदार्थ की तस्करी की जाना है। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर अब्दुल रईस और मोहम्मद बाबर नामक आरोपियों को 1 किलो चरस और एक कार बरामद की है।