इंदौर: लसुड़िया के एक हॉस्टल में रहने वाले छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत, उड़ीसा का था मृतक
Indore, Indore | May 25, 2025 इंदौर के लसुड़िया इलाके में रहने वाले समद नामक युवक मूल रूप से उड़ीसा का रहने वाला था और इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। इसके साथ ही रात में किसी कंपनी में नौकरी भी करता था। जिसका शव उसके ही हॉस्टल के कमरे में मिला है। जिसमें प्रबंधन द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच की जा रही है। जिसमें पुलिस ने शव का पीएम करवाया गया है।