कटनी ग्रामीण: खबर का असर: रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सफाई कर्मियों का रुका भुगतान हुआ जारी, अधिकारी हरकत में आए
कटनी जिले के रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सफाई कर्मियों को पिछले 1 महीने 22 दिनों से वेतन नहीं मिला था, जिसके चलते कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे थे। भुगतान न होने से नाराज सफाई कर्मियों ने अस्पताल का कामकाज भी बंद कर दिया था, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने लगी थीं। इस गंभीर समस्या को हमारे द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया