प्रतापगढ़: अंधविश्वास और लापरवाही के कारण वन क्षेत्रों में आग की घटनाएं जारी, कालाखेत में 5 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित
प्रतापगढ़ जिले के वन क्षेत्रों में अंधविश्वास एवं अज्ञात कारणों से आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। वन खंड कालाखेत क्षेत्र के नामी स्थान खाकल देव जी स्थित पीईओ वृक्षारोपण साइट पर अचानक आग लग गई, जिससे आसपास के वन क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही वन सुरक्षा समिति बरोल एवं वन नाका सियाखेड़ी का स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचा औ