मुरैना: बांसी की पुलिया के पास 112 डायल के कर्मचारी ने युवक से की मारपीट, अस्पताल में भर्ती, युवक ने लगाए आरोप
बागचीनी थाना क्षेत्र के बांसी की पुलिया के पास कुछ लोग पत्ते खेल रहे थे, तभी मौके पर पहुंचे 112 डायल के कर्मचारी ने एक युवक के साथ मामूली बात पर मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को भर्ती कर दिया है।