डुमरांव: मुहर्रम पर डुमरांव में भव्य जुलूस, देर रात तक रहा उत्सव का माहौल, जुलूस में शरीक हुए पूर्व व वर्तमान विधायक, दिखाया करतब
Dumraon, Buxar | Jun 27, 2026 डुमरांव में मुहर्रम का पर्व इस वर्ष पूरे श्रद्धा, परंपरा और भव्यता के साथ मनाया गया। विभिन्न अखाड़ों और ताजिया जुलूसों ने शहर का माहौल देर रात तक जीवंत बनाए रखा। जुलूस शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे तक चलता रहा, जिसके कारण कई इलाकों में सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बाधित रही।