पूरनपुर: गोमती किनारे 47 किमी मानव श्रृंखला में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण
पूरनपुर। प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान के तहत गोमती नदी किनारे 47 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई। अभियान के दौरान "एक पेड़ माँ के नाम" के तहत पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।