बारां: पुलिस अधीक्षक अंदासु की मौजूदगी में भव्य समापन, मालेगांव ने जीता अखिल भारतीय शूटिंग बॉल का खिताब
Baran, Baran | Apr 3, 2026 अन्नपूर्णा क्लब, बारां के तत्वावधान में कोटा रोड स्थित खेल संकुल मैदान में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय ओपन शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का गुरुवार रात भव्य समापन आतिशबाजी और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुआ। देशभर से आई टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला मालेगांव व हरियाणा के बीच हुआ जिसमें मालेगांव विजेता रही।