रानीगंज: पड़ताल: रानीगंज क्षेत्र में भूमि विवाद बना जानलेवा, 80 फीसदी मारपीट और हत्याओं का कारण जमीन का झगड़ा
रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में भूमि विवाद लगातार गंभीर सामाजिक समस्या बनता जा रहा है। क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में होने वाली मारपीट की लगभग 80 प्रतिशत घटनाओं के पीछे भूमि विवाद प्रमुख कारण बताया जा रहा है। इतना ही नहीं, कई मामलों में यह विवाद लोगों की जान तक ले चुका है। हाल ही में भूमि विवाद में हुई एक हत्या ने इस समस्या की भयावहता को फिर उजागर कर दिया है।