कोंडागांव: प्राक्चयन परीक्षा पर दावा-आपत्ति 30 मई तक
प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा के मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी 30 मई 2026 रात 12 बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति प्रमाण सहित स्वयं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय कोण्डागांव में जमा करनी होगी।