कुकड़ू: इंटर साइंस जिला टॉपर अनुपम लाहा सम्मानित, कुकड़ू और इचाडीह पंचायत का मान बढ़ाया
इंटर विज्ञान संकाय में सरायकेला-खरसावां जिला टॉपर बनकर आकांक्षी प्रखंड कुकड़ू एवं अपने गृह पंचायत इचाडीह का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र अनुपम लाहा को समाजसेवी सह शिक्षक गुणाधर महतो ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने अनुपम लाहा की सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. सम्मान समारोह में अनुपम लाहा के माता-पिता एवं उनके चा