झालरापाटन: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का दोहरा रुख, झालावाड़ में राखी गौतम ने समर्थन किया, परिसीमन और OBC कोटे पर उठाए सवाल
झालावाड़ जिले की कांग्रेस प्रभारी राखी गौतम ने महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पर पार्टी का रुख स्पष्ट किया है। बुधवार सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने सैद्धांतिक रूप से बिल का समर्थन किया, लेकिन इसके लागू होने के तरीके और परिसीमन से जोड़े जाने का कड़ा विरोध जताया।