कैंपियरगंज: कैम्पियरगंज में तेज रफ्तार और अवैध मिट्टी परिवहन करने वालों पर पुलिस ने चलाया अभियान, रात में किया गया कार्रवाई
कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात अवैध मिट्टी परिवहन और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर कार्रवाई की। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान बलुआ क्षेत्र की तरफ से मिट्टी लादकर तेज गति से आ रहे वाहनों को रोककर जांच की गई।