सांगानेर: मुरलीपुरा इलाके में जीवनदीप कॉलोनी में स्थित एक मकान में 2 दिन पुराना महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से फैली सनसनी
जयपुर के मुरलीपुरा इलाके की जीवन दीप कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही एक 30 साल महिला की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। मकान से दुर्गंध आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां महिला का शव मिला। शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है।