दमोह: मारूताल तिगड्डा पर बेवजह 3 आरोपियों ने किया युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालात में जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Damoh, Damoh | Jun 3, 2026 दमोह मारूताल तिगड्डा पर मंगलवार रात एक युवक पर तीन लोगों ने कथित रूप से चाकू से हमला कर दिया। घायल डब्बू ठाकुर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पीड़ित ने गांव के ही बबलू ठाकुर, दुल्ली और चंदू ठाकुर पर हमले का आरोप लगाया है। घटना में उसके सीने और पीठ पर चोटें आई हैं। पुलिस ने बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।