कहरा: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में सहरसा जिला कांग्रेसियों ने निकाला पदयात्रा कांग्रेस नेता तारानंद सादा रहे मौजूद
Kahara, Saharsa | Feb 13, 2024 सहरसा जिला कांग्रेस कमेटी सहरसा की ओर से कोसी कमिश्नरी मुख्यालय सहरसा में राहुल गांधी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में जिला कांग्रेस कार्यालय सहरसा से कांग्रेस नेता तारानंद सादा के नेतृत्व में विशाल पदयात्रा निकल गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित तारानंद सादा ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के लोगों को झूठ बोलकर धोखा दे रहे हैं।