शिकारीपाड़ा प्रशासन (आपूर्ति शाखा) द्वारा किसानों को उनके हक के प्रति जागरूक करने और धान की सरकारी खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से ‘जागरूकता रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता रथ को रवाना शिकारीपाड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद एजाज आलम अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर किया।