विदिशा नगर: विदिशा शहर के तीन परीक्षा केंद्रों पर नीट की परीक्षा आयोजित, प्रवेश और जांच का समय तय
लोक सेवा आयोग के माध्यम से पूरे प्रदेश में नीट की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। विदिशा जिले में जिला मुख्यालय पर तीन परीक्षा केंद्र गर्ल्स कॉलेज, उत्कृष्ट विद्यालय और सेंट्रल स्कूल को बनाया गया है, सुबह से ही सभी परीक्षा केदो पर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्थाएं की गई थी। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की बारीकी से जांच करने की भी व्यवस्था की गई थी।