गोरखपुर: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर गोरखपुर प्रशासन सतर्क, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और अभ्यर्थियों के लिए जारी दिशा-निर्देश
पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से निर्धारित समय पहले केंद्र पर पहुचना होगा।