बड़ौत: बदरखा के पास यमुना के 40 फुट गहरे कुंड में ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार किसान परिवार सहित समाया, अन्य किसानों ने बचाई जान
Baraut, Bagpat | Apr 24, 2026 छपरौली क्षेत्र के बदरखा गांव निवासी किसान गुलफाम पुत्र गय्युर शुक्रवार सुबह यमुना के दूसरे पार तरबूज की फसल की बुवाई को देखने के लिए गया हुआ था। किसान जब दोपहर के वक्त वापस लौटा तो यमुना में लगभग 40 फीट गहरे कुंड में ट्रैक्टर समेत समा गया। किसान ने जब शोर मचाया तो आसपास खेत में आवाज सुनकर किसान मौके पर पहुंच गए, उन्होंने गय्यूर और उसके दो बच्चे अयान और जैद औ