बक्सर: चौसा–मोहनिया मार्ग पर हादसा: जानवर बचाने में पलटी बाइक, यूपी का युवक घायल
Buxar, Buxar | Jun 10, 2026 बुधवार को 8 बजे सुबह चौसा–मोहनिया मार्ग पर पंजरांव पुल के पास बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर अचानक जानवर आ जाने से एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक चालक उत्तर प्रदेश के गंगौली निवासी राजू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक जानवर आ गया। उसे बचाने की कोशिश में चालक संतुलन खो बैठा।