खानपुर कस्बे के झालावाड़ रोड स्थित वृद्ध आश्रम का आज गुरुवार को शाम 4 बजे के लगभग विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शशि गजराना ने औचक निरीक्षण किया। वृद्ध आश्रम के निरीक्षण के दौरान परिसर की साफ सफाई व्यवस्था भोजन शाला का जायजा एवं भोजन सामग्री डाइट चार्ट आदि के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान वृद्ध आश्रम में 14 वृद्ध जन उपस्थित मिले केयर टेकर अनुपस्थित मिला।