नवगछिया: मकंदपुर चौक पर टोटो पलटने से 24 वर्षीय युवक घायल
मकंदपुर चौक के पास टोटो पलटने से पछगछिया निवासी 24 वर्षीय बिट्टू कुमार घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि टोटो से जाने के दौरान अचानक वाहन पलट गया, जिससे बिट्टू कुमार घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।