फारबिसगंज: फारबिसगंज के अम्हारा में अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर हुआ विरोध-प्रदर्शन
फारबिसगंज में बिजली की आंख मिचौली से परेशान लोगों ने फारबिसगंज खवासपुर सड़क मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर आगजनी कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। शनिवार को 12 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय प्रशासन की पहल पर लोगों ने जाम हटाया। बिजली की अनियमित आपूर्ति से आमजन परेशान हैं।