कांके: रांची समेत आसपास के इलाकों में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न, जिला प्रशासन ने जताया आभार
Kanke, Ranchi | Oct 4, 2025 रांची सहित आसपास के इलाकों में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न होने पर जिला प्रशासन ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब एक बजे सभी का आभार व्यक्त किया। जिला प्रशासन ने कहा कि दुर्गापूजा 2025 का आयोजन हमारी एकता, समर्पण और सामुदायिक भावना का प्रतीक है। हम सभी के सहयोग से इस पर्व को न केवल भक्तिमय, बल्कि सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में सफल रहे।