बदायूं: दहेमू गांव में गंगा स्नान जाने को लेकर हुई कहासुनी में ससुराल पक्ष के 3 लोगों ने विवाहिता को लाठी-डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | May 26, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के दहेमू गांव की रहने वाली 22 वर्षीय विवाहिता सोनिया देवी पत्नी रंजीत दशहरा पर्व पर गंगा स्नान करने गई थी । इसी बात को लेकर ससुराल पक्ष के तीन लोगों ने विवाहिता सोनिया देवी को लाठी - डंडा मारकर घायल कर दिया। घायल ने मारपीट करने वालों की पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने घायल सोनिया को उझानी सीएचसी में मेडिकल परीक्षण को भेजा।