राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजवा में एक युवती पर चाकू और हसिए से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल पूजा अहिरवार पिता भोला अहिरवार निवासी ग्राम खजवा, थाना राजनगर की है।उनकी बेटी आज 21 मई शाम करीब 6:30 बजे शौच क्रिया के लिए खेत पर गई थी।