निघासन: निघासन ब्लॉक सभागार में जनकल्याण शिविर का आयोजन, पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने PMAY लाभार्थियों को सौंपी चाबी
लखीमपुर खीरी जिले में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निघासन ब्लॉक सभागार में आज रविवार को भव्य जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने फीता काटकर किया।कार्यक्रम के दौरान टेनी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को नव निर्मित मकानों की चाभी सौंपी।