मेहनगर: फरीदपुर में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन, महिलाओं को किया गया जागरूक
आजमगढ़ जनपद के तरवां क्षेत्र के फरीदपुर में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा वित्तपोषित एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका विषय "मशरूम उत्पादन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण" था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरित करना था। इसमें लगभग 50 महिलाओं ने भाग लिया ।