पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत पन्ना जिले में जनपद पंचायत सदस्य के एक तथा सरपंच के 2 रिक्त पद पर सोमवार, 29 दिसम्बर को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए कुल 20 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कुल 9 हजार 965 मतदाता उप निर्वाचन में अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसमें 5 हजार 224 पुरूष मतदाता एवं 4 हजार 741 महिला मतदाता शामिल हैं।