जबलपुर: रांझी शोभापुर शराब दुकान पर दिनदहाड़े बदमाशों का उत्पात, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
जबलपुर थाना रांझी क्षेत्र की शोभापुर शराब दुकान पर बदमाशों ने दिनदहाड़े जमकर उत्पाद मचाया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि कुछ बदमाश शराब दुकान में घुसते हैं और वहां से सामान उठाकर बाहर निकल रहे हैं। आरोप है कि बदमाशों ने सामान के पैसे भी नहीं दिए।