मांगरौल: उपखण्ड क्षेत्र मांगरोल में 180 एमएम बारिश हुई दर्ज, बाणगंगा नदी उफान पर
Mangrol, Baran | Jun 23, 2025 उपखण्ड क्षैत्र मांगरोल में पहले मानसून में सोमवार को सुबह 8:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक 180 एम एम बरसात हुई है। सोमवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार माँगरोल क्षेत्र में आसपास के गांव के खेतों में जिधर देखो उधर पानी नजर आ रहा है। मांगरोल बांण गंगा नदी में भी जलस्तर बढ़ रहा है कई निचली बस्तियो में बारीस का पानी बर गया ओर डूब में है।