मांगरौल: सहरिया बस्ती रोड पर मीठे कुएं के बाग की दीवार गिरने से बच्चे की मौत, एक घायल को अस्पताल में कराया भर्ती
Mangrol, Baran | Jun 23, 2025 मांगरोल कस्बे में सोमवार सुबह 10:00 बजे मीठे कुए की दीवार गिरने से एक 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई जबकि दूसरा बालक घायल हो गया ।जिसे उपचार के लिए उप जिला अस्पताल मांगरोल में भर्ती कराया । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बारिश के पानी में दो बच्चे नहा रहे थे इसी दौरान दीवार गिरने से मोहम्मद अंसार पुत्र ताहिर हुसैन दीवार के नीचे दब गया जिसकी मौत हो गई।