ब्यावरा: आमलियाहाट में विद्युत विभाग द्वारा 'विद्युत सेवाएं आपके द्वारा' शिविर का आयोजन
Biaora, Rajgarh | May 15, 2026 आमलियाहाट में विद्युत विभाग के द्वारा विद्युत सेवाएं आपके द्वारा शिविर का शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे करीब आयोजन किया गया। इस दौरान बिजली संबंधित समस्याओं का मौके पर ही ने निराकरण किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी ने भी शिविर में शामिल होकर बिलिंग और वोल्टेज जैसी समस्याओं से बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया।