हैदरगढ़: सिद्धौर में नकली वन दरोगा की शिकायत पर जिलाध्यक्ष ने रेंजर से जांच शुरू करवाई, कथित वर्दी कमरे पर मिली
सिद्धौर में एक कथित नकली वन दरोगा द्वारा ज्वेलर्स की दुकान से मई में खरीदे गए ज्वेलर्स की रकम मांगने पर वह टाल मटोल करता रहा। जगह-जगह ड्यूटी लगने की बात कहता रहा। दुकानदार की गुजारिश पर स्थानीय लोगों ने उस पर नजर रखी। मंगलवार को उसके सिद्धौर आने पर इसकी सूचना वन विभाग सहित पुलिस को दे गई। मौके पर पहुंची पुलिस देख वह भाग निकला।