ऊंचाहार: ऊँचाहार तहसील में समाधान दिवस में पहुंचे सरायं अख्तियार के इन्द्रपाल, कहा- साहब, मैं जिंदा हूँ
ऊँचाहार तहसील सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में चल रहे समाधान दिवस में शनिवार की दोपहर, सरायं अख्तियार गाँव के इन्द्रपाल ने पहुंचकर अधिकारियों से गुहार लगाई कहा, साहब मैं जिंदा हूँ।इन्द्रपाल ने बताया कि कोटेदार भैयाराम ने उन्हें मृतक घोषित करते हुए राशन कार्ड काट दिया।पीड़ित की शिकायत पर सीडीओ अंजुलता ने आपूर्ति निरीक्षक को कार्यवाई हेतु निर्देशित किया है।