कानपुर: कानपुर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा ने योग करने के बाद सिद्धनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक
केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा शनिवार को 7बजे कानपुर पहुंचे। उन्होंने योग दिवस के कार्यक्रम में शिरकत की और इसके बाद द्वितीय काशी बाबा सिद्धनाथ मंदिर पहुंचे।उन्होंने 10.30 से 11 बजे तक सिद्धनाथ बाबा का रुद्राभिषेक पूरे विधि विधान के साथ किया। केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ भाजपा की प्रदेश संयोजक किरण निषाद, शरद सैनी,जितेंद्र राजपूत,जिलामंत्रि मौजूद रहे।