बिचौली हप्सी: भंवरकुआ क्षेत्र में डॉ पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप दो साल की बच्ची के शव को कब्र से बाहर निकाल किया पोस्टमार्टम
इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में दो वर्षीय मासूम काशवी की मौत का मामला अब गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। परिवार ने बच्ची के इलाज में लापरवाही और गलत उपचार के आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिवार इतना परेशान और आशंकित था कि सच्चाई जानने के लिए मौत के पांच दिन बाद बच्ची का शव कब्र से निकलवाया गय