रामानुजगंज: तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, डॉ. प्रेम प्रकाश आनंद ने किया निरीक्षण
रामानुजगंज रविवार राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के तहत जिले में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत जिलेभर में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक खुराक पिलाई गई। इस दौरान राज्य से नामांकित अधिकारी डॉ. प्रेम प्रकाश आनंद ने विभिन्न पोलियो केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया