रमकंडा: रमकंडा में विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी वैवाहिक समारोह में शामिल हुए, दिया आशीर्वाद
गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड अंतर्गत पुनदागा गांव में मंगलवार को आयोजित वैवाहिक समारोह में विधायक सतेंदर नाथ तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर पुनदागा निवासी धर्मदेव यादव के सुपुत्र के विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर विधायक ने आशीर्वाद दिया। समारोह के दौरान विधायक ने बधाई देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।