ग्वालियर गिर्द: जयपुर: 5 स्मैक तस्कर गिरफ्तार, लाखों की स्मैक बरामद
क्राइम ब्रांच और जनकगंज पुलिस ने अंतर्राज्यीय स्मैक तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है इसमें जयपुर के रहने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने यह कार्रवाई शुक्रवार तिघरा रोड पर रात की।आरोपियों के कब्जे से 35 ग्राम स्मैक बरामद की गई है इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 लाख से ज्यादा है। इस घटना में यूपी का एक सप्लायर यश भगोरिया मौके से फरार हो गया।