जसवंतनगर: ग्राम खेड़ा धौलपुर के सामने हाईवे ओवर ब्रिज पर खड़ी बस में डीसीएम ने मारी टक्कर, 8 लोग हुए घायल
खेड़ा धौलपुर के सामने हाईवे ओवरब्रिज के पास यात्रियों से भरी खड़ी बस में पीछे से आ रही डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में डीसीएम चालक रामवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार सात यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को एंबुलेंस से जसवंतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, चालक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया है।