महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर से एक कथित ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार, दूसरी जाति के युवक से प्रेम संबंध का विरोध करने को लेकर मां पर अपनी बेटी की ह*त्या करने का आरोप है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रारंभिक जांच के मुताबिक, मां और बेटी के बीच इसी मुद्दे को लेकर अक्सर विवाद होता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उल्हासनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष अव्हाड ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।
#Ulhasnagar #Thane #CrimeNews #MaharashtraNews #MetroCitySamachar
Vasai, Palghar | Jul 28, 2026