पंचायत दयाल नेहरन पुखर की प्रधान ममता देवी ने कहा पंचायत क्षेत्र में कोई भी दुकानदार खुले में बीड़ी सिगरेट या अन्य तंबाकू उत्पाद नहीं बेचेगा और अगर पकड़ा गया तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी और भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसी भी सरकारी या निजी स्कूल से 100 गज की भीतर तंबाकू बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित है।